भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कहा कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में करवाया जाएगा।
Category : स्पोर्ट्स, Last Updated : 07 Nov 2024 07:48 AM
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कहा कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में करवाया जाएगा।
इस ऑक्शन में जो भी खिलाड़ी भाग लेना चाहते है वो रजिस्टर कर सकते है। रजिस्टर ला अंतिम तिथि 4 नवम्बर था। इसमें कुल 1574 खिलाड़ी ने भाग लिया। इस नीलामी में खिलाड़ी भारत के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, इटली आदि के भी है। किस देश से कितना खिलाड़ी ने रजिस्टर किया वो निम्न है -
SL | देश | खिलाड़ी की संख्या |
1 | भारत | 1165 |
2 | अफगानिस्तान | 29 |
3 | ऑस्ट्रेलिया | 76 |
4 | बांग्लादेश | 13 |
5 | कनाडा | 4 |
6 | इंग्लैंड | 52 |
7 | आयरलैंड | 9 |
8 | इटली | 1 |
9 | नीदरलैंड | 12 |
10 | न्यूजीलैंड | 39 |
11 | स्कॉटलैंड | 2 |
12 | दक्षिण अफ्रीका | 91 |
13 | श्रीलंका | 29 |
14 | यूएई | 1 |
15 | यूएसए | 10 |
16 | वेस्टइंडीज | 33 |
17 | जिम्बाब्वे | 8 |
मेगा ऑक्शन में कुल 1574 खिलाड़ी ने रजिस्टर किया है हालांकि आईपीएल के दस टीम मिलाकर कुल 204 स्लॉट्स ही खाली है। ऐसे में बाकि खिलाड़ी का नीलामी नहीं होगा। इस ऑक्शन में भी सभी खिलाड़ी भाग नहीं ले पाएंगे। क्युकी सभी टीम को इन सभी खिलाड़ी का लिस्ट भेज दिया जायेगा उससे वो 40-50 खिलाड़ी का चयन करेंगे जिसमें वो ऑक्शन लगाना चाह रहे है। इस हिसाब से टोटल 400-500 खिलाड़ी का लिस्ट तैयार होगा। इन खिलाड़ी को ही ऑक्शन में भाग लेने के लिए बुलाया जायेगा।
अमृत आनंद एक अनुभवी टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा में विशेषज्ञता रखते हैं। अमृत के लेखन का उद्देश्य पाठकों को तकनीकी दुनिया की गहराइयों में जाने और उसे समझने में मदद करना है, ताकि वे अपने व्यवसाय और जीवन में डिजिटल प्रगति का सही उपयोग कर सकें।
More Article Of अमृत आनंद